मध्यप्रदेश में ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌डरा रहा हैं कोराना, संक्रमण की दर 4 गुना बढ़ी, इंदौर में 13 और भोपाल में 5 पॉजिटिव-

  
Last Updated:  नवम्बर 24, 2021 " 04:40 अपराह्न"

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा देने का ऐलान करने के बाद प्रदेश में संक्रमण की दर .01 से बढ़कर .04 हो गई है। यदि 1 सप्ताह में यह स्थिति बनी है तो नए साल में लॉकडाउन निश्चित है। 

इंदौर में 13 और भोपाल में 5, मध्यप्रदेश में 22 कोरोना पॉजिटिव मिले 

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में Corona के 22 नए केस मिले हैं। जिनमें इंदौर के 13, भोपाल के 5 और शेष केस अन्य जिलों से है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 104, संक्रमण दर 0.04 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।

CORONA संक्रमण की दर एवं रिकवरी रेट चिंता का विषय 

यहां संक्रमण की दर और रिकवरी रेट दोनों चिंता का विषय है। रिकवरी रेट 99% से घटकर 98.60% हो गई है और संक्रमण की दर 0.01 से बढ़कर 0.04 हो गई है। 1 सप्ताह के भीतर 4 गुना की वृद्धि हुई है। निश्चित रूप से यह गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि सरकार ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल खोल दिए हैं। यदि बच्चे संक्रमित हो गए तो सरकार संकट में पड़ जाएगी। 

पिछली थ्योरी के अनुसार एक संक्रमित व्यक्ति औसत 25 लोगों को संक्रमित करता है। जिनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है, उन्हें संक्रमण का पता नहीं चलता और जो कमजोर होते हैं वह बीमार पड़ जाते हैं।

 608 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *