904 माफियाओं के खिलाफ 15 माह के अंदर कार्रवाई की : गृहमंत्री डॉ मिश्रा

  
Last Updated:  दिसम्बर 17, 2021 " 05:24 अपराह्न"

भोपाल। गृहमंत्री श्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुलिसस्थापनादिवस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि आज नक्सली गतिविधियां ध्वस्त हैं। छुटपुट घटना घटती हैं। हमें मप्र पुलिस पर गर्व है। कोई भी चिन्हित गैंग, संगठित अपराध प्रदेश में नहीं है। 904 माफियाओं के खिलाफ हमने पिछले 15 माह के अंदर कार्रवाई की है।

38 केसों में मध्यप्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सजा दिलाने का इतिहास कायम किया। मप्र के समस्त जिलों में महिला थाना है और समस्त थानों के अंदर महिला डेस्क है। पुलिस द्वारा जनजागरण अभियान भी चल रहा है। मुस्कान कार्यक्रम भी वर्तमान में प्रचलन में है। इस दिशा में भी लगातार हमारी पुलिस इस दिशा में काम कर रही है।

हमारी पुलिस ने अपनी छबि को जनता के सामने बदले हुए रूप में प्रस्तुत किया। जब कोरोना काल में लोग घरों के अंदर थे तब हमारे पुलिस के जवान सड़क पर थे। पुलिस का जवान हमारी जान के लिए अपनी जान को संकट को डाल कर खड़ा था।

40-45 के टेंप्रेचर में चौराहे पर आम आवाम की सुरक्षा के लिए खड़े थे।

 501 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *