छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री होगे विष्णुदेव, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला.

  
Last Updated:  दिसम्बर 10, 2023 " 04:44 अपराह्न"

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री को लेकर लगाई जा रही अटकलें आखिरकार रविवार को खत्म हो गई हैं। रायपुर में आयोजित भाजपा की बैठक में विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुना गया। अब विष्णु देवदेव साय छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नये सीएम होंगे।

साय इससे पहले रायगढ़ से सांसद भी रह चुके है। वर्ष 2020 में भाजपा ने उनको प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

विष्णुदेव को प्रदेश की राजनीति में बड़ा आदिवासी चेहरा माना जाता है। cm पद की रेस में उनका नाम भी शामिल था और उनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं भी जोरों पर थीं।
विष्णुदेव भी बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिये BJP कार्यालय पहुंचे। बैठक में शामिल होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जो जिम्मेदारी पार्टी देगी उसे वे भली भांति निभाएंगे।

विधायक दल की बैठक

भाजपा विधायक दल की रायपुर स्थित पार्टी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज बैठक हुई, जिसमें सभी 54 विधायकों ने हिस्‍सा लिया, बैठक में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम भी शामिल हुए, इनके अलावा पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के सह प्रभारी नितिन नबीन बैठक में मौजूद थे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari Spasht.K@gmail.com Spashtkhabar16@gmil.com

 792 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *