Ratlam: ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर कार्यवाही हेतु उडनदस्तों का गठन
Last Updated: दिसम्बर 26, 2023 " 07:57 अपराह्न"
रतलाम। धार्मिक एवं अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर, डी.जे., सम्बोधन प्रणाली) के अनियंत्रित व नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा उडनदस्तों का गठन किया गया है।
जारी आदेशानुसार गठित उडनदस्तों में स्टेशन रोड के सदस्यों में तहसीलदार रतलाम शहर अनुराग ठाकुर थाना प्रभारी स्टेशन रोड तथा म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नामित क्षेत्रीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह माणकचौक के लिए तहसीलदार रतलाम शहर अनुराग ठाकुर थाना प्रभारी माणकचौक तथा म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नामित क्षेत्रीय अधिकारी, दीनदयाल नगर के लिए नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, थाना प्रभारी दीनदयाल नगर तथा म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नामित क्षेत्रीय अधिकारी एवं औद्योगिक क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार संदीप इवने, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र तथा म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नामित क्षेत्रीय अधिकारी रहेंगे।
गठित दल द्वारा नियमित एवं आकस्मिक रुप से निर्धारित उपकरणों के साथ ऐसे धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा जहां ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग होता हो। गठित दल द्वारा प्राप्त शिकायतों की आकस्मिक जांच की जाएगी।