देव स्थान से संबंधित टी.एल. का निराकरण एक माह में करें-कलेक्टर

  
Last Updated:  दिसम्बर 11, 2025 " 06:48 अपराह्न"

Ratlam: देव स्थान से संबंधित टी.एल. का निराकरण एक माह में करें-कलेक्टर

शासन द्वारा संधारित देव स्थानों के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम (स्पष्ट खबर)।आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में शासन द्वारा संधारित देव स्थानों के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में शासन द्वारा गठित मंदिर की समिति, मंदिरों के प्रचलित निर्माण कार्य,निर्माण कार्यो के संबंध में शासन को भेजे गए प्रस्ताव, शासन संधारित मंदिरों के प्रचलित न्यायालयीन प्रकरणों, मंदिरों के भौतिक सत्यापन, शासन के नियमानुसार मंदिरों की भूमियों की नीलामी, मंदिरों से संबंधित टी एल की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गये। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राधा कृष्ण मंदिर, राम जानकी मंदिर की विशेष साफ सफाई एवं रख रखाव करें, देव स्थान से संबंधित टी एल का निराकरण एक माह में करना सुनिश्चित करें, पुजारी के लंबित मानदेय भुगतान, मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं भौतिक सत्यापन की कार्यवाही करे, मंदिरों के जीर्णोद्धार की कार्यवाही, संधारित मंदिरों की भूमियों की नीलामी शासन के निर्देशानुसार करे। बैठक में डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा, एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित, एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, एसडीएम जावरा सुनील जायसवाल सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

 343 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *