Ratlam: राजस्व महाभियान सैलाना में आज से प्रारंभ

  
Last Updated:  जनवरी 15, 2024 " 06:04 अपराह्न"

sunil Parihar
रतलाम/ सैलाना।
मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देश के परिपालन में और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनीष जैन के निर्देशन में आज दिनांक 15 जनवरी से सैलाना अनुभाग के अलग अलग ग्रामों/ हलकों में पटवरीगण द्वारा राजस्व महाअभियान के अंतर्गत बी1 का वाचन और अन्य राजस्व कार्यों/ समस्याओं का शिविर लगाकर निराकरण किया जा रहा है।

ज्ञातव्य रहे जिले में 15 जनवरी से राजस्व महाअभियान शुरू होगा। यह अभियान 29 फरवरी तक चलेगा। इसमें राजस्व केस के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख में इन्द्राज की गलतियों को सुधारा जाएगा।
महाअभियान में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में राजस्व रिकॉर्ड का वाचन, समग्र ई-केवाईसी और समग्र से खसरे की लिंकिंग, आरसीएमएस पर प्रकरण दर्ज कराना, आरसीएमएस पर लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, उत्तराधिकार नामांकन, सीमांकन, नक्शे में तरमीम किया जाना शामिल है। sdm मनीष जैन ने संबंधित अधिकारीयो को इस महाअभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने निर्देश दिए हैं।

 591 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *