Ratlam:धामनोद में सीसी रोड़ निर्माण में भारी अनियमितताओं के साथ दो माह से मुख्य मार्ग अवरुद्ध

  
Last Updated:  फ़रवरी 11, 2024 " 02:04 अपराह्न"

रतलाम। रतलाम जिले की नगर परिषद धामनोद में भ्रष्टाचारी निर्माण ठेकेदार चांदी काटने के साथ साथ नागरिकों के लिये भी समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। निर्माण कार्य के लिए कही एक दो माह से मुख्य मार्ग बंद किया हुआ हैं तो कहीं नाला निर्माण के लिये एक वर्ष से अधिक समय से खुदाई कर छोडा गया है। निर्माण कार्यों में कमिशन खोरी की चर्चाएं नगर की चौपाल से परिषद की बैठकों तक में हो रही हैं।

नगर परिषद धामनोद में विकास कम भ्रष्टाचार अधिक की चर्चाएं हैं, शासकीय निर्माण करने वाले ठेकेदारों की मनमानी यहां बडी समस्या बनी हुई हैं, लेकिन जवाबदार कार्रवाई करने के विपरीत भ्रष्ट व लापरवाह ठेकेदारों को मौन संरक्षण दे रहे हैं, जो लापरवाह ठेकेदार, संबंधित कर्मचारी, व जनप्रतिनिधियों की सांठगांठ की ओर इंगित करता है।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 15 में सीसी रोड़ निर्माण में ठेकेदार द्वारा जमकर अनियमितताएं की गई है, वार्ड पार्षद और नागरिकों ने आरोप लगाया हैं की रोड़ निर्माण में ठेकेदार द्वारा जमकर अनियमितताएं और लापरवाही बरती गई है। ठेकेदार और मुख्य जवाबदारों की सांठगांठ के चलते सीसी रोड कि निर्धारित लंबाई कम कर दी गई है, वही निर्माण कार्य में डस्ट घटिया निर्माण साम्रगी का उपयोग किया गया।

ठेकेदार की मनमानी के चलते दो माह से मुख्य मार्ग अवरुद्ध-

वार्ड नंबर 15 में ठेकेदार की लापरवाही और मनमानी के चलते एक मात्र मुख्य मार्ग लगभग दो माह से बंद किया हुआ है। यहा सीसी रोड निर्माण कार्य के चलते बगैर वैकल्पिक मार्ग बनाएं मुख्य मार्ग बंद किया हुआ हैं। जिसके बारे मे वार्ड पार्षद मोहनलाल अमलियार ने नगर परिषद अधिकारी को अवगत करवा दिया गया है लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है। मुख्य मार्ग पर 50 फीट तक किचड़ पसरा पड़ा है।

रहवासी कैलाश निनामा, संतोष गरवाल, रामचंद्र निनामा, अमरचंद निनामा, रमेश गरवाल, सुनील डामर आदि नागरिकों ने बताया कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार करने के साथ ही लगभग पांच सौ मीटर सड़क का निर्माण किया गया और दो माह से मुख्य सड़क पर गड्ढा खोद कर उसमें पानी छोड़ दिया है। इस मार्ग से प्रति दिन सैकड़ों नागरिक आवागमन करते है, मार्ग बंद होने से आसपास के खेतों में खड़ी फसलों में होकर निकलना पड़ता है खेत वालों से भी वाद विवाद होता है। मार्ग बंद होने से अनेकों परेशानी से गुजरना पड़ता हैं।

इनका कहना हैं-

वार्ड पार्षद मोहनलाल अमलियार ने बताया की एक माह पूर्व मेने सीएमओ और उपमंत्री को इस विषय में अवगत करवाया था लेकिन इनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। जिस कारण ठेकेदार ने रोड निर्माण में अनियमितताएं करने के साथ ही मनमानी कर रोड़ पर गड्ढा बनाकर रोड बंद कर दिया हैं।

इस विषय में नगर परिषद के उपमंत्री अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि आज भराव करवा कर रास्ता चालू करवाते है। रोड क्रासिंग पर लोगों ने ट्रैक्टर वगैरह चडा लिए है जिससे रोड टूट गया रिपेयर किया जा रहा हैं।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 979 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *