Ratlam: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भल्याबीड़ मंजरा में श्री शीतला माता महायज्ञ आयोजन सनातन धर्म की गंगा प्रवाह के समान

  
Last Updated:  मई 31, 2025 " 10:23 पूर्वाह्न"

धामनोद न.प के वार्ड 15 आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भल्याबीड़ मंजरा में श्री शीतला माता महायज्ञ आयोजन सनातन धर्म की गंगा प्रवाह के समान

आज महाआरती, महाप्रसादी (भण्डारे) का आयोजन

Ratlam: जिले के धामनोद नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 भल्याबीड़ मंजरा में दिनांक 27 मई 2025 से 31 मई 2025 तक पंच दिवसीय नव कुण्डात्मक श्री शीतला माता महायज्ञ के आयोजन में बह रही सनातन धर्म की गंगा।
भारत अनादिकाल से एक अध्यात्म-प्रधान समृद्ध संस्कृति वाले सनातन राष्ट्र के रूप में विख्यात रहा है। भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है। यह सनातन संस्कृति है। ‘सनातन’ शब्द का अर्थ है जो शाश्वत है, ‘अनादि’ है, ‘अनंत’ है। अर्थात् भारतीय सनातन संस्कृति शाश्वत है, सार्वभौमिक है, अनवरत है, न कभी आरंभ और न ही कभी समाप्त होने वाली है, यह चिरस्थायी है।

सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति चेतना जागृत-

महायज्ञ के माध्यम से जनजातीय समाज में सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति चेतना जागृत है। यह चेतना सनातन धर्म की गंगा के समान है, जो आदिवासी समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ रही है

धामनोद नगर के वार्ड क्रमांक 15 भल्याबीड़ मंजरा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में श्री शीतला माता मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सकल पंच भल्याबीड़ द्वारा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, यज्ञाचार्य द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ यजमान द्वारा आहुतियां दी जा रही है। वहीं बड़ी संख्या में भक्तजन संध्या आरती में शामिल हो कर धर्मलाभ ले रहे हैं।
शनिवार 31 मई 2025 को महायज्ञ की पूर्णआहुति के अवसर पर चल समारोह, महाआरती एवं महाप्रसादी (भण्डारा) का आयोजन किया जावेगा।
जनजातीय समाज में, प्रकृति को माता के रूप में पूजना, और प्रकृति के तत्वों की पूजा करने की परंपरा है, जो सनातन धर्म से जुड़ी है. महायज्ञ इन परंपराओं को मजबूत करने में मदद करता है, और आदिवासी समाज को अपनी पहचान से जोड़ने में मदद करता है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भल्याबीड़ मंजरा में श्री शीतला माता महायज्ञ आयोजन सनातन धर्म की गंगा प्रवाह के समान है।

 1,022 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *