Ratlam: सनातन धर्म की जय उद्घोष के साथ 3 मार्च को होगा भूमिपूजन

  
Last Updated:  मार्च 2, 2024 " 05:32 अपराह्न"

सनातन धर्म की जय उद्घोष के साथ 3 मार्च को होगा भूमिपूजन

महाशिवरात्रि पर 351 यजमान एक साथ करेंगे सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक

रतलाम। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में 8 मार्च को सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 3 मार्च को सत्यम शिवम् सुंदरम् महारुद्राभिषेक आयोजन स्थल मां कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में भूमिपूजन कर धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। महारुद्राभिषेक में आमजन विशेष रूप से 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे।

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया 8 मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 3 मार्च की सुबह 10.30 बजे मां कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में विधिवत् मंत्रोच्चार और जय उद्घोष के साथ भूमिपूजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य यजमान संदीप व्यास (मालवा ऑक्सीजन) सहित अतिथि बतौर महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष तथा ग्रुप संरक्षक प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहेंगे। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत- महात्माओं के सानिध्य में धर्मनिष्ठ, जागरुक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 351 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान द्वारा सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक कराया जा रहा है। सनातन सोशल ग्रुप की ओर से पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रवीण सोनी, मोहन मुरलीवाला, राजेंद्र पाटीदार, राजेश दवे, प्रभु राठौड़, कैलाश झालानी, अशोक पंड्या, राजेश सक्सेना, सुभाष सोनी, दिनेश पोरवाल, पवन सोमानी, राजेश माहेश्वरी, बद्रीलाल परिहार, सचिव रवि पंवार, ग्रुप उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सह-सचिव विरेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र पाटीदार, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बाहेती (माहेश्वरी), सह कोषाध्यक्ष द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, गोपाल शर्मा, हितेश कामरेड, रमेश पांचाल, अशोक यादव, रामचंदर डोई, जितेंद्र ठन्ना, मुरलीधर गुर्जर, नरेंद्र श्रेष्ठ, पवन परिहार, राजेश जैन आदि ने धर्मनिष्ठजनों से भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले महारुद्राभिषेक में शामिल होने की अपील की है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 628 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *