रतलाम/ रूणिचा धाम यात्रियों की सेवा हेतु धामनोद में श्री राम रसोड़े का शुभारंभ

  
Last Updated:  अगस्त 9, 2026 " 09:22 पूर्वाह्न"

Ratlam: रूणिचा धाम यात्रियों की सेवा हेतु, धामनोद में श्री राम रसोड़े का शुभारंभ


रतलाम,(स्पष्ट खबर)। ‘बाबा रामदेव रूणिचा धाम’ राजस्थान की पदयात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धामनोद में शनिवार 8 अगस्त को “श्री राम रसोड़े” का विधिपूर्वक पूजन कर शुभारंभ किया गया।

धामनोद-रतलाम रोड पर श्री रामरसोडा परिवार द्वारा आयोजित इस सेवा शिविर का शुभारंभ में सर्वप्रथम स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर पर पूजन कर प्रतिक के रूप में कपड़े का अश्व राम रसोड़ा लेकर आएं तदपस्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिकगण और राम रसोड़ा परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यात्रियों के लिए निःशुल्क सुविधाएं
आयोजकों ने बताया कि रूणिचा जाने वाले पदयात्रियों के लिए शिविर में भोजन, पीने का पानी, स्वल्पाहार, चाय और ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। शिविर में ठंडे पानी के कूलर, विश्राम स्थल और भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। डोल-नगाड़ों के साथ यात्रियों की अगवानी कर उन्हें शिविर तक लाया जा रहा है।

सेवा भाव की सराहना
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने श्री रामरसोडा परिवार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यात्रियों की निःस्वार्थ सेवा कर परिवार समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी परिवार के इस सेवा कार्य को मंगलकारी बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।

 31 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *