Lok Sabha Elections 2024: कल दोपहर तीन बजे होगा चुनावों की तारीखों का ऐलान

  
Last Updated:  मार्च 15, 2024 " 01:26 अपराह्न"

नई दिल्ली। चुनाव आयोग शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करेगा, इसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर तीन 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की आज हुई बैठक के दौरान चुनाव को निष्पक्ष, शांति और बेहतर तरीके से संपन्न करवाने के लिए कितनी फोर्स को संवेदनशील क्षेत्रों और राज्यों में तैनात करना है इस पर चर्चा की गई है।

इसके अलावा कितने चरणों में चुनाव संपन्न करवाया जा सकता है और किन राज्यों में पहले और किन राज्यों में बाद में चुनाव हो सकता है जैसे तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई है, दोनों नए चुनाव आयुक्त को पूरी चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई है।

आचार संहिता होगी लागू

कल दोपहर चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोकसभा चुनाव और कई राज्यों में विधानसबा चुनाव के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल साझा करेगा। संभावना जताई जा रही है कि इस बार लोकसभा चुनाव का आयोजन 6 से 7 चरण में कराया जा सकता है। बता दें कि चुनाव तारीखों की घोषणा होने के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

नए चुनाव आयुक्तों ने संभाला कार्यभार

वर्तमान में निर्वाचन आयोग का नेतृत्व राजीव कुमार कर रहे हैं। इनके अलावा दो नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही है। इस बीच निर्वाचन आयोग के आयुक्तों के पद के खाली होने के बाद केंद्र सरकार पर विपक्ष लगातार हमले कर रहा था।

पिछली बार 10 मार्च को हो गई थी घोषणा 2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च को ही कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था। जिस तरह से चुनावी हलचल बढ़ी है, उससे यह साफ है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,136 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *