Ratlam: धामनोद में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली एवं शपथ का आयोजन

  
Last Updated:  अप्रैल 30, 2024 " 02:55 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम के आदेश अनुसार नगर के मतदाताओं से आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन (Lok Sabha election 2024) के मतदान में शत प्रतिशत मतदान कराए जाने हेतु एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जो नगर परिषद परिसर से प्रारंभ होकर पटेल चौक, आजाद चौक, टंकी चौराहा, सैलाना रतलाम मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, गांधी चौक, होते हुए नगर परिषद कार्यालय पर समाप्त हुई जिसमें नगर की शैक्षणिक संस्थाओं की शिक्षिका, शिक्षक गण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं स्थानीय मतदान केंद्र पर पदस्थ बी एलओ तथा नगर परिषद कर्मचारियों ने भाग लिया रैली के पश्चात नगर परिषद परिसर में शत प्रतिशत मतदान करवाएं जाने हेतु शपथ भी दिलवाई गई, इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगदीश प्रसाद भैरवे प्रभारी प्राचार्य राजेश राठौर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती रेखा व्यास एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 590 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *