रतलाम शहर, सैलाना और जावरा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

  
Last Updated:  अगस्त 16, 2024 " 08:05 अपराह्न"

त्योहारों के दृष्टिगत जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

Ratlam: कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। रतलाम में कार्यवाही करते हुए रत्नेश्वर रोड स्थित गजानंद नमकीन एंड स्वीट्स से मिठाई और सेव के नमूने लिए गए, चौमुखीपुल स्थित कन्हैया स्वीट्स से बटरस्कॉच, न्यू कन्हैया स्वीट्स से मावा बर्फी और जैन रेस्टोरेंट से मिठाई और बेसन के नमूने लिए गए। सैलाना में कार्यवाही करते हुए बस स्टैंड सैलाना स्थित देवेंद्र स्वीट्स से मावा पेड़ा, बुरहानी किराना एंड जनरल स्टोर से गुलाबजामुन मिक्स और मोदी आईस एंड स्वीट्स से कैडबरी सेलिब्रेशन के नमूने लिए गए। जावरा में कार्यवाही करते हुए पिपलोदा रोड जावरा स्थित श्री सैनी नमकीन एंड मिष्ठान भण्डार से मावा और सेव के नमूने लिए गए।

Ad

सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को संस्थानों एवं परिसर में गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। आगे भी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी

 749 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *