धामनोद में बाज़ार बैठक वसूली प्रारंभ कि जाएगी: नगर परिषद के सम्मिलन में हुआ निर्णय-
Last Updated: दिसम्बर 24, 2024 " 04:54 अपराह्न"
Ratlam: निकाय की आय बढ़ाने हेतु अब निकाय क्षेत्र में पथ पर व्यवसाय करने तथा बाहर से आकर नगर में वस्तुएं विक्रय करने वाले दुकानदारों से बाजार बैठक वसूली प्रारंभ किए जाने का निर्माण लिया गया।
धामनोद परिषद का साधारण सम्मिलन नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा अजय डिंडोर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें14 नामांतरण प्रकरण तथा 09 सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रकरणों की पुष्टि के साथ नगर में पथ पर व्यवसाय करने तथा बाहर से आकर नगर में वस्तुएं विक्रय करने वाले दुकानदारों से बाजार बैठक वसूली प्रारंभ किए जाने, नगर के वार्ड क्रमांक 15 में संचालित प्राथमिक शाला हेतु मुख्य मार्ग की शासकीय भूमि पर नवीन भवन निर्माण करने ,वार्ड क्रमांक 15 में ही 15 स्थानो पर सड़क बत्ती उपकरण स्थापित किए जाने ,पूर्व में विशेष निधि से स्वीकृत नाली निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा प्रारंभ न किए जाने से टेंडर निरस्त कर पुनःनिविदा जारी किए जाने तथा आगामी गणतंत्र दिवस उत्सव पूर्वक मनाया जाने तथा छात्रों की सुविधा हेतु 26 जनवरी के एक दिन पूर्व प्रतिवर्ष अनुसार शालाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 25 जनवरी को नगर परिषद परिसर में किए जाने के निर्णय लिए गए । इस अवसर पर उपाध्यक्ष ठा. लोकेंद्र सिंह सिसोदिया ,पार्षद जगदीश पाटीदार, मुकेश चौधरी, ओंकार लाल निनामा ,मोहनलाल अमलियार, रुकमा रंजीत पाटीदार ,लीलाबाई दुर्गेश पंवार , अल्पना सुरेश मोदी, नीलम जितेंद्र सोनी, पुष्पाबाई राकेश मकवाना, सीमा सुरेश कटारा, विधायक प्रतिनिधि मनीष पालीवाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा गोयल एवं कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे ।