Ratlam:सैलाना में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ

  
Last Updated:  जनवरी 6, 2025 " 02:56 अपराह्न"

(Sunilsingh parihar) रतलाम/सैलाना। सैलाना में तातेड परिवार द्वारा स्व. श्रीमती पुष्पा तातेड की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के मुख्य आयोजक संजय तातेड ने बताया कि उनकी माताजी स्व श्रीमती पुष्पा तातेड की स्मृति में तातेड परिवार द्वारा सैलाना में यह शिविर दिनांक 5 जनवरी को आयोजित किया गया था। स्व श्रीमती पुष्पा तातेड की स्मृति में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ एन के पारिख , डॉ एस के कुमावत और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आर के चौधरी ने अपनी सेवाएं दी।

सैलाना में आयोजित इस स्वस्थ शिविर में 256 जनों ने अपना स्वास्थ परीक्षण कराया। सैलाना के तातेड परिवार द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए परिवार के वरिष्ठ भूरामल तांतेड़ ने चिकित्सकों, नागरिक गणों और जन प्रतिनिधियों का आभार जताया है।

 731 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *