Ratlam:बाजना में खाद्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, एक्सपायरी सामान जब्त

  
Last Updated:  अक्टूबर 11, 2025 " 08:16 अपराह्न"

बाजना में खाद्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, एक्सपायरी सामान जब्त

Ratlam: जिले के बाजना में शनिवार को खाद्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया के नेतृत्व में दल ने गढ़ी गमना मार्ग स्थित पिरोदिया किराना स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान से एक्सपायरी लाल मिर्च पाउडर लगभग 5 किलो, सोनपरी भागर 5 किलो, मालवा किंग ऑयल के 4 पैकेट तथा नोवा मिल्क पाउडर के 250 ग्राम के 10 डिब्बे जब्त किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकान संचालक को नोटिस जारी किया, साथ ही घी और सौंफ के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अतिरिक्त, रतलाम रोड स्थित भवानी नाश्ता पॉइंट से बेसन का नमूना लिया गया, जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

 438 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *