रतलाम/ जनजातीय गांवों में आयोजित होंगे लाभार्थी संतुष्टि एवं स्वास्थ्य शिविर

  
Last Updated:  मई 16, 2026 " 07:02 अपराह्न"

18 से 25 मई तक चलेगा जनभागीदारी  विशेष अभियानय

रतलाम (स्पष्ट खबर)। सहायक आयुक्त/ नोडल अधिकारी राष्ट्रव्यापी आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचारद्ध अभियान) जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि  धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियानश के तहत जिले के चयनित 339 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आगामी 18 मई से 25 मई तक राष्ट्रव्यापी आईईसी सूचनाए शिक्षा एवं संचारद्ध अभियान- जनभागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले, का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह निर्देशानुसार इस दौरान सुदूर जनजातीय अंचलों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित किया जाएगा।

कलेक्टर सभागार में समस्त विभागीय अधिकारी की उपस्थिति में जनभागीदारी सप्ताह का विधिवत शुभारंभ 18 मई से किया जाएगा। चयनित ग्रामों में सघन स्वास्थ्य शिविर, हितग्राही संतुष्टि शिविर तथा वन विभाग के समन्वय से व्यापक वृक्षारोपण अभियान 19 से 25 मई तक चलाया जाएगा। शिविरों की प्रगति को पोर्टल पर भी दर्ज किया जाएगा। 20 मई को संबंधित ग्राम सचिव, सरपंच और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण स्तर पर योजनाओं का व्यापक प्रचार. प्रसार कर आगामी जनसुनवाई की तिथियां घोषित की जाएगी। ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आदि सेवा केंद्रों पर विशेष जनसुनवाई का आयोजन 21 से 23 मई  तक किया जाएगा। 24 मई को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का डाक्युमेटेशन तैयार किया जाएगा तथा 25 मई को कलेक्टर सभागार में पूरे अभियान की अंतिम समीक्षा की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से सफल बनाने के लिए जनजातीय कार्य विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनपद पंचायत ;रतलाम, सैलाना,  बाजना पिपलौदा के अधिकारियों तथा स्थानीय ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिवों को आपसी समन्वय के साथ मुस्तैद रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि अंतिम छोर के नागरिकों तक शासन की जन.कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

 115 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *