रतलाम। प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय निकायों के कार्यों को गति देने व हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों को देने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का आयोजन 26 दिसम्बर को नगर परिषद् नामली में किया गया। भारत सरकार की विभिन्न योजनओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमे पात्र हितग्राहियों के अधिक से अधिकयोजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
नगर परिषद् नामली में आयोजित कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। सरस्वती वंदना व कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना में 18 हितग्राही, पेंशन योजना अंतर्गत 35 हितग्राही, खाद्यान्न पर्ची 09 हितग्राही, पी.एम. स्वनिधि योजना अंतर्गत 20 हितग्राही, संबल योजना अंतर्गत 05 हितग्राही को स्वीकृति पत्र प्रदान कर लाभांवित किया गया। सांसद श्री डामोर व विधायक श्री डामर द्वारा मौजूद हितग्राहियों को संबोधित करते हुए शासन की योजनओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पार्षद बलवान सिंह सोनगरा, पंकज जाट, राधेश्याम पडियार, प्रहलाद राठौड, अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्येन्द्र परिहार, अजय जोगचंद, विष्णु गुजरिया, रवि गेहलोत, सतीश राठोड़, आलोक जैन, कमलेश सोनावा, बाबुलाल कर्णधार सांसद प्रतिनिधि, दिनेश धाकड, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नासिर अली, निकाय के अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य आदि उपस्थित रहे।