रतलाम/अनुष्का व अधिष्ठा के भजनों पर झूमे श्रोता, महापौर ने भी दी प्रस्तुति,आज सुंदर-गोली की सेलिब्रिटी नाइट

  
Last Updated:  अक्टूबर 15, 2026 " 10:16 पूर्वाह्न"

Ratlam:कालिका माता नवरात्रि मेले की तीसरी रात भक्तिमय, आज सुंदर-गोली की सेलिब्रिटी नाइट

रतलाम(स्पष्ट खबर)। नगर निगम द्वारा आयोजित 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले (11 से 20 अक्टूबर) मंगलवार रात को आयोजित भजन संध्या भक्तिमय रही। प्रसिद्ध भजन गायिका अनुष्का व अधिष्ठा की जोड़ी ने अपने सुमधुर भजनों से बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने भी भजनों की प्रस्तुति दी।

महापौर प्रहलाद पटेल ने भी भजनों की प्रस्तुति दी

भजन संध्या का शुभारंभ भगवान श्री गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात अनुष्का व अधिष्ठा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी’, ‘मोर छड़ी लहराई रे’, ‘सालासर में झूमे बालाजी’, ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ और ‘बांके बिहारी कजरारे नैन’ जैसे लोकप्रिय भजनों से समां बांध दिया। दोनों गायिकाओं के सुरों के संगम ने श्रोताओं की खूब तालियां और दाद बटोरी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल, श्रीमती पटेल, नेता प्रतिपक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य रामू डाबी, सपना त्रिपाठी, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, करण कैथवास, एल्डरमेन मंगल लोढ़ा, हेमन्त राहौरी, राकेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कलाकारों का श्री कालिका माता के चित्र का प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर स्वागत किया।

आज मयूर वकानी (सुंदर) व कुश शाह (गोली) की सेलिब्रिटी नाइट

इसी क्रम में आज 15 अक्टूबर गुरुवार को सांस्कृतिक मंच पर लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकार मयूर वकानी उर्फ सुंदरलाल और कुश शाह उर्फ गोली की सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन किया जाएगा।

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, आयुक्त अनिल भाना, पार्षद अक्षय संघवी, विशाल शर्मा सहित समस्त पार्षदों ने शहरवासियों से इस सेलिब्रिटी नाइट में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 19 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *