| रतलाम | 29-फरवरी-2020 |
| जिले के भ्रमण पर आए जिला प्रभारी सचिव श्री अनिरुद्ध मुखर्जी ने शनिवार को जनपद पंचायत रतलाम के ग्राम बांगरोद तथा रिंगनिया में कस्टम हायरिंग केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, सीईओ जिला पंचायत संदीप केरकेट्टा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। बांगरोद में सहकारी संस्था द्वारा संचालित कस्टम हायरिंग केंद्र का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से चर्चा की गई। जानकारी में पता चला कि कल्टीवेटर तथा सीड ड्रिल की कमी है। प्रभारी सचिव ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक आलोक जैन को निर्देश दिए कि तत्काल कल्टीवेटर तथा सीड ड्रिल की व्यवस्था कर दी जाए। प्रभारी सचिव ने ग्राम रिंगनिया में किसान कपिल पाटीदार द्वारा संचालित किए जा रहे कस्टम हायरिंग केंद्र का भी निरीक्षण किया। श्री पाटीदार द्वारा किसान शक्ति योजना के अंतर्गत बैंक से ऋण लेकर कस्टम हायरिंग केंद्र की स्थापना की गई है जिसका सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं तथा इससे लाभ भी कमा रहे हैं। प्रभारी सचिव ने श्री पाटीदार से कस्टम हायरिंग केंद्र संचालन, लाभान्वित होने वाले किसानों, आस-पास के गांवों की संख्या इत्यादि विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि कस्टम हायरिंग केंद्रों से कृषि उपकरणों को किराए पर दिया जाता है जिसे छोटे किसान अपनी खेती में उपयोग करते हैं। |
3,325 total views
Facebook Comments













