| रतलाम :10अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) |
| कोरोना वायरस महामारी एवं लाकडाउन के इस समय पर आवश्यक वस्तुओं वस्तुओं की निर्बाध पूर्ति हेतु माल वाहनों को परिवहन की अनुमति प्रदान की गई है किंतु प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ माल वाहनों में यात्रियों का परिवहन भी किया जा रहा है जो इस महामारी के संक्रमण को बढ़ा सकता है। इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी द्वारा ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष तथा समस्त माल वाहन संचालकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया है कि यदि कोई भी वाहन यात्रियों का परिवहन करने का दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। |
3,248 total views
Facebook Comments
















