भोपाल जिले में 22 मार्च से अब तक लॉकडाउन उल्लंघन के कुल 3470 मामले हुए दर्ज

  
Last Updated:  मई 7, 2020 " 07:18 अपराह्न"

विगत 24 घण्टे में कुल 96 मामले किये दर्ज 
  भोपाल:7 मई 2020(स्पष्ट खबर) जिले में कानून व्यवस्था और लॉक डाउन उल्लंघन के आज 96 मामले दर्ज किए गए हैं इन सभी के विरुद्ध धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है पुलिस उप महानिरीक्षक श्री इरशाद वली ने पुलिस फोर्स को निर्देशित किया है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन किया जा जाए। कोई व्यक्ति बिना मास्क के शहर में ना निकले इसके साथ ही किराना, सब्जी और दूध के लिए परिवार का एक ही व्यक्ति आसपास की दुकानों तक पहुंचे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावे, बिना कारण शहर की गलियों में घूमता मिलता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए साथ में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि टू व्हीलर पर एक और कार में 2 से अधिक  व्यक्ति नही बैठे,अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। उल्लंघन पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।  22 मार्च से आज तक भोपाल में लॉक डाउन के 3470 उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं।

 2,195 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *