हाथ धोना बार-बार कोरोना को कहना बाय- बाय: पवनपुत्र व्यायामशाला

  
Last Updated:  मार्च 28, 2020 " 09:20 पूर्वाह्न"

नगर में एक भी व्यक्ति एसा नहीं जो भुखा रहें: नप सीएमओ

रतलाम/धामनोद: 28 मार्च 2020(स्पष्ट खबर) कोरोना वायरस की महामारी में अब तक सावधानी ही बचाव है,
कोरोना वायरस को फेलने से रोकने हेतु शासन प्रसाशन ने अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है
लॉक डाउन के दौरान रतलाम जिला प्रशासन ने हर जरूरतमंद व्यक्ति तक जरुरी व्यवस्था पहुचाने का कार्य बखूबी किया जा रहा है,
तो वहीं अन्य सामाजिक संगठन भी जरुरतमंदों की सेवा में अपनी ओर से संभव मदृद कर रहे हैं
विश्व हिंदू परिषद द्वारा सड़क से गुजरने वाले बाहरी लोगों मजदूरों को भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं
तो वहीं पवनपुत्र व्यायामशाला परिवार धामनोद द्वारा घर घर जाकर स्वच्छता का प्रसार प्रचार कर हाथ धोने के लिए साबुन बांटे जा रहे हैं,

पवनपुत्र व्यायामशाला परिवार धामनोद की पहल , हाथ धोना बार-बार कोरोना को कहना बाय- बाय-

कोरोना वायरस को फेलने से रोकने के लिए पवनपुत्र व्यायामशाला परिवार धामनोद द्वारा घर घर जाकर नागरिकों को साबुन देकर इस महामारी बिमारी को लेकर सतर्कताबरती जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है,
पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा नगर में अब तक करीब दो सौ परिवारों के घर पर जाकर संपर्क कर साबुन देकर उनकों कोरोना वायरस की गंभीर बिमारी से बचने के लिए जागरूक रहने एवं जागरूकता लाने के लिए समझाइश दि गई तथा साथ ही निवेदन किया कि इस साबुन से आप हर 15 मिनट में हाथों को धोवे,
पवनपुत्र व्यायामशाला परिवार द्वारा अब तक दीनदयाल नगर, लुहारीया कुआँ रोड़, बाबा रामदेव मंदिर क्षेत्र, सैलाना रोड़, सांई मंदिर क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 12-13, वार्ड क्रमांक 10 पारपूरा में घर घर जाकर करीब दो सौ नागरिकों से संपर्क किया एवं साबुन देकर कहा कि हाथ धोना बार-बार कोरोना को कहना बाय- बाय/
नागरिकों से संपर्क के वक्त पवनपुत्र व्यायामशाला सह संचालक कमलेश शर्मा, संचेतक बीपी पाटीदार (शिव पेंटर), सहयोगी महेश राव, व्यायामशाला अध्यक्ष मुकेश चौधरी, सह सचिव ताराचंद खराड़ी, व्यायामशाला उपाध्यक्ष जानू निनामा ने उपस्थित थे,

दो सौ परिवारों से किया घर-घर संपर्क, सेवा कार्यों में नागरिकों के फोटो व्यायामशाला नहीं लेगा: श्री शर्मा

पवनपुत्र व्यायामशाला सह संचालक कमलेश शर्मा द्वारा बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में करीब दो सौ परिवारों से संपर्क कर कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया एवं हाथ धुलवाऐ
तथा व्यायामशाला द्वारा निर्णय लिया गया था कि कोई भी सामग्री बांटते एवं प्राप्त करने वालों के फोटो नहीं लेगा , कोरोना वायरस को लेकर नागरिकों को सबसे अधिक जागरूक हो ना पडेगा,व्यायामशाला द्वारा अन्य सेवा कार्य भी किया जा रहा है,

नगर में एक भी एसा व्यक्ति नहीं जो भुखा रहें : नप सीएमओ

मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा है कि अपने नगर में ऐसे कोई व्यक्ति नहीं है जिनके पास खने केलिए राशन नहीं है
इस बारे में नगर परिषद ने सर्वे कराया है,
नगर परिषद द्वारा प्रतिदिन सुचारू रुपसे
विशेष सफाई अभियान चलाया जा कर सड़कों नालियों शौचालय की नियमित सफाई कि जाकर क्रैश ओं लिंक पाउडर तथा फिनायल का छिड़काव प्रतिदिन किया जा रहा है इसके साथ ही प्रतिदिन नगर में नगर के मार्गो सड़कों गलियों में स्थित समस्त भवनों मंदिरों उपाश्रय शासकीय कार्यालयों व शालाओं में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सैनिटाइजर किया जा रहा है तथा रात्रि में संपूर्ण नगर में फागिंग मशीन के द्वारा कीटाणु रोधी दुआ किया जा रहा है इसके साथ ही नगर में प्रतिदिन सुबह शाम कचरा गाड़ी यू के माध्यम से माइक द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु सावधानियां एवं उपाय किए जाने हेतु उद्घोषणा कि जाकर नागरिकों को बार-बार साबुन से हाथ धोने हाथों को बार-बार चेहरे पर न लगाने छी क ते खांस ते वक्त रुमाल या मास्क का उपयोग किए जाने अन्य लोगों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखना खांसी जुखाम या बुखार होने की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क किया जाना किया जाना लॉक डाउन के समय बाहर नहीं जाना अति आवश्यक हो तो ही किसी एक व्यक्ति को को सामान की लेने के लिए बाहर भेजना बच्चों व वृद्धजनों को किसी भी स्थिति में बाहर जाने से रोकना आदि उपायों के लिए जागरूक किया जा रहा है

 5,502 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *