कुलदीप इण्ड़ेन धामनोद पर न लॉकडाउन का असर न प्रशासन के निर्देश का पालन-

  
Last Updated:  अप्रैल 8, 2020 " 08:16 पूर्वाह्न"

रतलाम: 08 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) कोरोना वायरस से रतलाम जिला सुरक्षित रहे इस हेतु रतलाम जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा आमजन कि सुरक्षा को लेकर जिले में विभिन्न प्रतिबंधत्माक आदेश जारी किए हैं, जिले में प्रतिबंधत्माक आदेश का पालन करवाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी रात दिन महनत कर रहे हैं
जरुरी वस्तुओं की आपुरती की व्यवस्था के संस्थानों के लिए भी जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है, लेकिन कुछ लोग शासन प्रशासन की अपील, निर्देश आदेशों को गंभीरता से नहीं लेकर अवहेलना की जा रहीं हैं, जिसमें लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है,
मामला रतलाम जिले के धामनोद नगर बायपास स्थित कुलदीप इण्डेन ग्रामीण एजेंसी से संबंधित है
यहाँ पर जिला प्रशासन के आदेश निर्देशों का बिलकुल भी पालन होता नहीं दिखाई दिया
कुलदीप इण्ड़ेन गैस कार्यालय सह गोडाउन पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भिंड सोशल डिस्टेंस का मखौल उडा रहीं थी

मैं भिंड नहीं कर रहा मैंने थोड़े इनको बुलाया है-
जब हमारे द्वारा कुलदीप इण्ड़ेन ग्रामीण वितरण के कार्यालय पर भिंड देख कर यहाँ उपस्थित संबंधित कर्ताधर्ता से भिंड होने का कारण पूछा तो इनके द्वारा कहाँ गया कि इनको मैंने नहीं बुलाया है सब को बोल दिया कि यहाँ पर मत आओं तो अब क्या मार के भगाऊ क्या?

चित्र में कुलदीप इण्ड़ेन का कार्यालय एवं गोडाउन
दोपहिया वाहनों पर सिलेंडर लेकर पहुंते एलपीजी उपभोक्ता
लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का मखौल उडाते उपभोक्ता व जवाबदार

कुलदीप इण्ड़ेन ग्रामीण वितरण केन्द्र धामनोद पर लॉकडाउन का असर नहीं-


यहां आम दिनों में जैसी व्यवस्था संचालित होती है
वैसे ही यहाँ उपभोक्ता एलपीजी के खाली सिलेंडर लेकर यहाँ पहुँच रहे ओर भरे हुए सिलेंडर लेकर जा रहे हैं,
उपभोक्ताओं का कहना है की कुलदीप इण्ड़ेन वितरक पर सिलेंडर बुकिंग के लिए फोन लगाने पर फोन नहीं उठाया जा रहा है इस कारण सिलेंडर यहाँ आकर ले रहे हैं
ग्राम सिखेड़ी गाँव के एक उपभोक्ता ने बताया की सिलेंडर लक्ष्मीकुंवर देवड़ा के नाम पर कुलदीप इण्ड़ेन ग्रामीण वितरक एजेंसी धामनोद की डायरी बनी हुई है
लेकिन सिलेंडर बुकिंग के लिए फोन लगाने पर फोन नहीं उठाया जा रहा है, इस लिए यहाँ आकर सिलेंडर ले जा रहे हैं,

बड़ी संख्या में उपभोक्ता दो पहिया वाहनों पर खाली सिलेंडर लेकर यहाँ पहुँच रहे तथा भरे हुए सिलेंडर लेकर जा रहे हैं
जिससे लॉकडाउन सरेआम तोड़ कर जिला प्रशासन के निर्देशों का उलंघन किया जा रहा है , इस बारे में अनु विभागीय अधिकारी( राजस्व)रतलाम ग्रामीण श्री प्रवीण फुल्पगारे को अवगत करवाया गया जिस पर श्री फुल्पगारे ने व्यवस्था दिखवाए जाने का कहाँ है,

 5,748 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *