किसानों की समस्याओं के निदान के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित-

  
Last Updated:  अप्रैल 12, 2020 " 03:00 अपराह्न"

रतलाम: 12 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर, सरसों की उपार्जन प्रक्रिया से अवगत कराने तथा किसानों की कठिनाइयों समस्याओं के निदान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 074122 67211 है। कंट्रोल रूम न्यू कलेक्ट्रेट रतलाम के कक्ष क्रमांक 222 में स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम पर अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम पर श्री आर.एस. शर्मा 97546 94235, सुश्री वंदना बवेरिया 90982 28944 तथा श्री संजीव गुप्ता 98277 96057 की नियुक्ति की गई है, इनके लिंक अधिकारी भी बनाए गए हैं।

कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारी कर्मचारी उपार्जन में आने वाली कठिनाइयों समस्याओं के लिए पंजी का संधारण करेंगे। समस्याओं को पंजी में संधारित करते हुए समस्या को संबंधित विभागों अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। नोडल अधिकारी उपसंचालक कृषि नियंत्रण कक्ष प्रभारी होंगे। सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री उमेश पांडे को समन्वयक नियुक्त किया गया है। प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे समस्याओं से कक्ष प्रभारी एवं नोडल अधिकारी उप संचालक कृषि को अनिवार्य रूप से अवगत कराएंगे। उपसंचालक कृषि जानकारी से कलेक्टर को अवगत कराएंगे।

 2,095 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *