जम्मू-कश्मीर में 4 आतंकवादी मारे गए, बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा हिजबुल का आतंकी पंजाब में गिरफ्तार
Last Updated: अप्रैल 26, 2020 " 07:09 अपराह्न"
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रविवार को एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया। यहां अभी भी दो आतंकवादी छिपे हुए हैं।सुरक्षाबलों ने कुलगाम के गुद्देर इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। दूसरी ओर, पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 25 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि वह किसी बड़े हमलेको अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।
गश्ती के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की कुलगाम में रविवार की शाम सुरक्षाबल की गश्त जारी थी। इस दौरान आतंकवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पहले दो आतंकी मारे गए और फिर आधे घंटे के अंदर दो और आतंकी मार गिराए गए।
अमृतसर से पकड़ा गयाहिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकवादी हिलाल अहमद।
कश्मीर के हिजबुल चीफ ने पंजाब में भेजा था आतंकवादी अमृतसर में पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी हिलाल अहमद जम्मू-कश्मीर के नौगाम, अवंतीपुरा का रहने वाला है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजी) दिनकर गुप्ता ने बताया कि हिलाल को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मेट्रो यार्ड के पास ट्रक लेकर खड़ा था।हिलाल को कश्मीर में हिजबुल चीफ रियाज अहमद नाइकू ने अमृतसर भेजाथा। उसे यहां सफेद एक्टिवा से आए व्यक्ति ने 25 लाख रुपये दिए थे। पुलिस अब उस रकम मुहैया कराने वाले की तलाश में है।
जम्मू-कश्मीर में इस साल 50 आतंकी मारे गए जम्मू-कश्मीर में इस साल आतंकियों के एनकाउंटर के काफी मामले सामने आए हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एक जनवरी से अब तक 50 आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमें 23 आतंकवादी 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद मारे गए। सुरक्षा एजेंसियों ने सेना को जानकारी दी है कि पाकिस्तान की तरफ से बड़ी घुसपैठ की कोशिश की जा रही है।