डीएसपी रैंक के इन अफसरों का तबादला, जारी हुए आदेश –

  
Last Updated:  मई 23, 2020 " 12:08 अपराह्न"

भोपाल:23 मई 2020(स्पष्ट खबर)|मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है| राज्य शासन ने अब उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किये हैं| गृह विभाग ने इस आशय के आदेश जारी किये| आदेश के मुताबिक संतोष निगम को एसडीओपी मनगंवा जिला रीवा पदस्थ किया गया है, वहीं पूरनलाल प्रजापति को एसडीओपी, लौण्डी(लवकुश नगर) छतरपुर भेजा गया है।

संतोष निगम उप पुलिस अधीक्षक अजाक जिला पन्ना में पदस्थ थे और पूरनलाल प्रजापति उप पुलिस अधीक्षक अजाक जिला छतरपुर में पदस्थ थे।

 1,206 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *