सड़कें वीरान, शहर से लेकर गाँव तक हर गली चौपाल सूना -सूना लागे , लॉकडाउन का प्रभावी असर
Last Updated: अप्रैल 7, 2020 " 08:49 पूर्वाह्न"
रतलाम: 07 अप्रैल 2020 (स्पष्ट खबर) जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश अनुसार संपूर्ण रतलाम जिले की समस्त राजस्व सीमाओं में 6 अप्रैल की रात 12 बजे से आगामी 8 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉक डाउन रहेगा। लॉक डाउन अवधि में सभी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे और घरों में ही रहेंगे। इमरजेंसी ड्यूटी वाले शासकीय कर्मचारी केवल ड्यूटी के प्रयोजन से प्रतिबंध से मुक्त हैं। सांची की दुग्ध की होम डिलीवरी एवं घर-घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता को अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था केवल आज 7 अप्रैल को रहेगी। गैस एजेंसी द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर का घर-घर प्रदाय चालू रहेगा लेकिन प्रतिबंध अवधि में ग्राहक स्वयं आउटलेट पर नहीं जा सकेंगे। रतलाम शहर के अलावा आज टोटल लॉकडाउन का व्यापक असर छोटे नगर गाँव में भी देखने को मिल रहा है जहाँ की थाना व चौकी पुलिस निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग कर रहीं हैं
सैलाना नगर, बस स्टैंड क्षेत्र चौराहापुलिस थाना सैलाना का जवान दो पहिया वाहन से पेट्रोलिंग परपिपलोदा का मुख्य बाजार
धामनोद में बिना उचित कारण वाहनों से आवागमन पर होगी कर्यवाही-
पुलिस चौकी धामनोद
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चलरहा है
जिसमें राज्य सरकारों द्वारा अपने राज्य में कोरोना वायरस की स्थितियों के अनुसार लॉकडाउन की व्यवस्था की जा रहीं हैं
इसमें खासकर ग्रामीण अंचलों में किसानों को कृषि कार्य हेतु कोरोना वायरस के चलते दिशानिर्देश दिए हैं लॉक डाउन में
किसानों को आवस्यक कार्यो के लिए मिलने वाली छुट का कुछ लोग फायदा उठाकर अपने दोपहिया वाहनों से बिना आवस्यक कार्य के भी नगर में आगमन करते देखें जा रहे थे
जब पुलिस इनको रोक कर पुछताछ करती तो ऐसे लोग अपने आपको किसान एवं कृषि कार्यों के लिए आवागमन करने का बहाना बना रहे थे
लेकिन अब ऐसे व्यक्तियों की भी खेर नहीं है
पुलिस चौकी धामनोद द्वारा आने जाने वाले हर वाहनों को रोक कर पुछताछ की जा रहीं हैं
तथा संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं देने वालों के वाहन भी अपने कब्जे में ले रहीं हैं
जिससे आज वाहनों पर घूमने वालों की संख्या कम हुई हैं
तथा पूर्ण लॉकडाउन का प्रभावी असर देखने को मिल रहा है,
धामनोद में मुख्य मार्ग पर वाहन सवारों से की जा रहीं हैं सख्ती से पुछताछ
पुलिस चौकी धामनोद द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी प्रभारी एस आई सुरेखा कुशवाह, प्रधान आरक्षक सुशील त्यागी, आरक्षक अनिल, मनोहर नागदा आदि पुलिस चौकी स्टाफ के अलावा नगर सुरक्षा समितियों को गतिविधियों में लाकर हर वाहन चालक को रोक कर पुछताछ की जा रहीं हैं
तथा पुलिस पेट्रोलिंग भी निरंतर कर चौकी क्षेत्र को पूर्ण लॉकडाउन का पालन करवाया जा रहा है,