सैलाना: किल कोरोना कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग की अपील-
Last Updated: जुलाई 1, 2020 " 05:49 पूर्वाह्न"
किल कोरोना कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग की अपील-
सैलाना: 01 जुलाई 2020(स्पष्ट खबर)| शासन के निर्देशानुसार किल कोरोना कार्यक्रम के तहत आज सैलाना के ग्राम पंचायत भीलों की खेड़ी पर एक सादा समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सैलाना, मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता विजय चारेल पूर्व विधायक ,एवं भूपेंद्र जयसवाल मंडल अध्यक्ष, ने की स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर शैलेश डांगी द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना किट दी जा रही है जिसके माध्यम से सभी स्वास्थ्य कर्मी कोरोनावायरस के रूप में घर घर जाकर क्षेत्र के व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे साथ ही उन्हें उचित चिकित्सीय सलाह भी देंगे अनुविभागीय अधिकारी कामिनी ठाकुर द्वारा क्षेत्र के सभी लोगों से स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग की अपील की गई है इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों कोरोनावायरस का हार्दिक अभिवादन भी किया इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शैलेश डांगी आयुष विभाग के रमेश कटारा कप्तान सिंह गौर लाल सिंह कतीजा सहित क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थेll कार्यक्रम का संचालन शैलेश डांगी द्वारा किया गया l