अटल मार्केट का नवीन निर्माण होगा, गांधी चौक पर नवीन बस स्टैंड के लिए भूमि उपयुक्त नहीं, नेता प्रतिपक्ष का विरोध।
Last Updated: फ़रवरी 1, 2020 " 05:07 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद, 01 फरवरी, 2020(स्पष्ट खबर) नगर परिषद धामनोद का साधारण सम्मेलन शनिवार को नप अध्यक्षा विष्णु कारूलाल चौव्हान की अध्यक्षता में मुख्य नगर परिषद अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा नगर परिषद सभाकक्ष में संचालित किया गया।
जिसमें चर्चित मुद्दे नवीन बस स्टैंड का निर्माण व अटल मार्केट का मुद्दा चर्चा में रहा ।
जानकारी अनुसार नगर परिषद के सम्मेलन के पूर्व कुछ नागरिकों ने स्थानीय अटल मार्केट जो की ग्राम पंचायत कार्यकाल के समय से अधुरा निर्मित होकर वर्तमान में आगे भाग पर केवल चार दुकानें निर्मित होकर उक्त दुकानों का किराया शुल्क नगर परिषद वसुल कर रही हैं,
जिस के निर्माण हेतु नागरिकों ने नगर परिषद सीएमओ को एक ज्ञापन देकर इसके निर्माण की मांग की है
जिससे नगर में रोजगार उपलब्ध हो, मुद्दे को नगर परिषद ने अपने सम्मेलन में रख कर अटल मार्केट के आगे के भाग की दुकानें तोड़ कर नवीन काम्प्लेक्स निर्माण की सहमति सम्मेलन में बनी हैं।
वहीं नगर में नवीन बस स्टैंड निर्माण के लिए चयनित भूमि स्थानीय गांधी चौक कार्यवाही में हैं
गांधी चौक पर नवीन बस स्टैंड निर्माण पर नगर परिषद के विपक्ष के नेता सत्यनारायण पाटीदार ने विरोध किया हैं
इनका कहना है की गांधी चौक नगर का व्यस्तम चौराहा होकर, नगर का सामुहिक राष्ट्रीय ध्वज वंदन स्थल हैं
तथा नव रात्रि में यहाँ नो दिवसीय गरबा उत्सव भी होता हैं
तथा यहाँ बस स्टैंड निर्माण के लिए प्रयाप्त भूमि भी नहीं हैं।
नगर परिषद उपाध्यक्ष रेवाशंकर राव ने बताया की नगर परिषद में आज कुछ नागरिकों ने अटल मार्केट के संबंध में आवेदन दिया था, इस मुद्दे को भी बैठक में लेकर निर्माण लिए गए हैं।