धामनोद में एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान का शुभारंभ,

  
Last Updated:  जुलाई 31, 2020 " 01:08 अपराह्न"

नप में मास्क बैंक की स्थापना , कोई भी नागरिक अपनी इच्छा अनुसार मास्क दान कर सकते हैं

रतलाम/ धामनोद:31, जुलाई,2020(स्पष्ट खबर)| कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर परिषद धामनोद द्वारा दिनांक 1 अगस्त से 15 अगस्त 2020 तक एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान चला या जा रहा है जिसमें कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु नगर में नागरिकों द्वारा मास्क का उपयोग मास्क का सही तरीके से उपयोग उपयोग के पश्चात मास्क का निपटान आपस में सोशल डिस्टेंसिंग तथा बार-बार साबुन से या सैनिटाइजर से हाथ धोते रहने के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया जाएगा इसके साथ ही नगर परिषद द्वारा एक मास्क बैंक की भी स्थापना कार्यालय में की गई है जिसमें कोई भी नागरिक अपनी इच्छा अनुसार मास्क दान कर सकते हैं जोकि नागरिकों में निशुल्क वितरित किए जाएंगे| अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण श्री प्रवीण फुल पगारे नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती विष्णु चौहान, उपाध्यक्ष रेवाशंकर राव एवं परिषद द्वारा नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे शासन द्वारा आयोजित इस एक मास्क अनेक जिंदगी पखवाड़े को सफल बनावे तथा समस्त नागरिक स्वेच्छा से मास्क का उपयोग करें स्वेच्छा से मास्क का दान करें तथा नगर को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करें |
उक्त जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है|

 4,709 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *