मंत्री डॉ. मिश्रा ने पेवेलियन भवन का किया लोकार्पण

  
Last Updated:  अगस्त 23, 2020 " 07:33 अपराह्न"

 

भोपाल :23 अगस्त,2020(स्पष्ट खबर)|गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के स्टेड़ियम में 2 करोड़ 45 लाख की लागत से निर्मित जिम हॉल एवं पेवेलियन भवन का लोकार्पण किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्टेडियम को सर्वसुविधा युक्त बनाने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे है। स्टेड़ियम में हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिम हॉल में अब पहले से अधिक सुविधायें युवा वर्ग को मिलेगी, जिससे खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर श्री विक्रम सिंह बुन्देला, श्री विनय यादव, श्री प्रशांत ढेंगुला, श्री अतुल भूरे चौधरी, सहित अन्य गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 1,935 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *