धामनोद के रामसागर तालाब में “डूबने” से युवक की मौत

  
Last Updated:  अक्टूबर 30, 2020 " 05:32 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद | विधुत केबल बिछाते समय धामनोद के रामसागर तालाब में डूब कर किसान की मौत|
आज धामनोद के रामसागर तालाब में डूबने से आदिवासी किसान की मृत्यु हो गई है स्पष्ट खबर को मिली जानकारी अनुसार आज दोपहर को सैलाना रोड़ सगस बावजी मंदिर के पास वेयरहाउस के पिछे स्थित रामसागर तालाब के अंतिम छोर के दोनों ओर छोर पर आदिवासी किसान सिताराम बामनिया का खेत है
जहाँ पर किसान का 26 वर्षिय पुत्र कृष्णा पिता सिताराम बामनिया वार्ड क्रमांक 10 पारपूरा धामनोद अपने खेत पर फसल सिचाई के लिए तालाब के अंतिम छोर के दोनों छोर पर खेत होने पर तालाब में उतर कर विधुत केबल बिछाने का कार्य कर रहा था तभी कृष्णा तालाब की गहराई में डूब गया आस पड़ोस के किसानों एव परिजनों ने तुरंत खोजबीन करी ओर कृष्णा को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक कृष्णा ने दम तोड़ दिया था

मौके पर पुलिस एवं मृतक के परिजन तथा नागरिक


सूचना मिलने पर पुलिस चौकी धामनोद की पुलिस एवं सौ डायल भी मौके पर पहुचीं परिजनों के सामने मौका पंच नामा बनाकर मृग कायम कर मृतक शव को पोस्टमार्टम हेतु सैलाना अस्पताल ले जाया गया है
पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं|

 5,634 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *