रतलाम: ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर कल्याण योजना से मदद लेकर आत्मनिर्भर बनी हैं श्रीमती कंकु (खुशियों की दास्तां)-
Last Updated: नवम्बर 18, 2020 " 08:06 अपराह्न"
रतलाम | मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लागू की गई ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर कल्याण योजना निश्चित रूप से हमारे जीवन की गाड़ी को उन्नति के पथ पर ले जाएगी। आर्थिक तंगी और लॉकडाउन के कारण पैसों की परेशानी हो गई थी लेकिन अब योजना की मदद से हम स्वरोजगार की दिषा में सफलतापूर्वक आगे बढ रहे हैं। हमारे पास दुकान में सामान भरने के लिए पैसा नहीं था लेकिन धन्यवाद मुख्यमंत्री का जिन्होंने हमें 10 हजार रूपए बगैर ब्याज के ऋण दिलवा दिया है इससे हमें बहुत बड़ी मदद मिली है। यह कहना था ग्राम बंजली की श्रीमती कंकु पति भंवरलाल का। उनको मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर कल्याण योजना से 10 हजार रुपए का ऋण मिला है जो बगैर ब्याज का है। लोन की गारंटी राज्य शासन द्वारा ली गई है। ग्राम बंजली में कंकु घर पर कास्मटिक एवं जूते-चप्पल की दुकान संचालित करती हैं। उनके पास राशि नहीं होने से दुकान के लिए मटेरियल नहीं ला पा रही थी। कंकु के परिवार में चार सदस्य हैं जिनमें बालिकाएं हैं। घर के मुखिया को भी पथ विक्रेता योजना के तहत ऋण स्वीकृत हुआ है। श्रीमती कंकु कहती हैं कि किसी भी व्यवसाय के लिए आधारभूत पूंजी का होना आवश्यक है जिससे कि विक्रय की जाने वाली सामग्री दुकान में उपलब्ध रहे। ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर कल्याण योजना ग्रामीण क्षेत्रों में छोटा-मोटा व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों के जीवन में प्रगति की नई राह प्रशस्त कर रही है। आज के दौर में महिलाएं भी बड़ी संख्या में स्वरोजगार कार्यों में आगे आई हैं, इनको अपने व्यवसाय कार्य के लिए पूंजी उपलब्ध कराने में ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर कल्याण योजना विशेष सहायक सिद्ध हो रही है।