फाइल फोटो
दो बड़ी खबरें-
- किसानों को राजधानी दिल्ली आने और बुराड़ी के एक मैदान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की इजाज़त मिली.
- कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार के लाए नए कृषि क़ानूनों से किसानों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे. उन्होंने तीन दिसंबर को किसानों से बातचीत की पेशकश की है.
- प्रधानमंत्री मोदी आज ज़ायडस बायोटेक पार्क, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया का दौरा करेंगे और कोरोना वैक्सीन बनाये जाने की प्रक्रिया देखेंगे और वैज्ञानिकों से चर्चा करेंगे.
ब्रेकिंग-
- – 8:50:’कृषि क़ानूनों को वापस लेने तक जारी रहेगा विरोध’केंद्र सरकार के नए कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसान दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान पहुंचे.एक किसान ने कहा, “हम यहां लंबे वक्त तक प्रदर्शन करने की तैयारी के साथ आए हैं. जब तक कृषि क़ानूनों को वापस नहीं लिया जाता हमारा विरोध जारी रहेगा.”इधर दिल्ली हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है.
1,302 total views
Facebook Comments














