ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, उमेश यादव ने बर्न्स को किया आउट
Last Updated: दिसम्बर 28, 2020 " 08:59 पूर्वाह्न"
मेलबर्न| भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मुकाबले में आज यानी सोमवार को तीसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 326 रन बनाए और उसे 131 रन की बढ़त मिली।
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका जो बर्न्स को उमेश यादव ने ऋषभ पंत के हाथों कराया कैच आउट, ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, स्कोर 4-1
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी शुरू ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू, जो बर्न्स और मैथ्यू वेड मैदान पर, जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर। यह ओवर मेडन रहा।
भारत की पहली पारी 326 रन पर ऑलआउट भारत ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए, जसप्रीत बुमराह (0) आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए जिन्हें लियोन ने ट्रैविस हेड के हाथों कैच कराया। मेहमान टीम के लिए कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 112 रन बनाए जबकि रविंद्र जडेजा ने 57 रन का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया के लिए पेसर मिशेल स्टार्क और स्पिनर नाथन लियोन ने 3-3 विकेट लिए जबकि पैट कमिंस को 2 विकेट मिले। जोश हेजलवुड ने भी एक विकेट लिया।
अश्विन को हेजलवुड ने बनाया शिकार रविचंद्रन अश्विन (14) को जोश हेजलवुड ने शिकार बनाया और लियोन के हाथों कैच करा दिया। हेजलवुड का यह दिन का पहला विकेट रहा।
गलती कर बैठे उमेश, भारत का 8वां विकेट गिरा उमेश यादव गलती कर बैठे और लियोन के खिलाफ उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। उन्हें स्टीव स्मिथ ने लपका। यादव ने 19 गेंद खेलीं और 1 चौके की मदद से 9 रन बनाए।
जडेजा को स्टार्क ने बनाया शिकार पेसर मिशेल स्टार्क ने रविंद्र जडेजा (57) को पैट कमिंस के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 159 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके लगाए। भारत का 7वां विकेट 306 के स्कोर पर गिरा। नए बल्लेबाज – उमेश यादव
ड्रिंक्स ब्रेक, भारत 306/6 भारत ने पहले सेशन के ड्रिंक्स ब्रेक तक 6 विकेट पर 306 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 111 रन की हो गई है।
भारत के 300 रन पूरे पहली पारी में भारतीय टीम के 300 रन 103.5 ओवर में पूरे हुए। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (55*) ने नाथन लियोन की गेंद पर शानदार चौका लगाया और टीम का स्कोर 6 विकेट पर 303 रन पहुंचा दिया। रविचंद्रन अश्विन (3*) भी उनके साथ क्रीज पर हैं।
जडेजा की फिफ्टी पूरी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 132 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पैट कमिंस के पारी के 101वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लिया और निजी स्कोर 50 रन पर पहुंचाया। उन्होंने जश्न के तौर पर अपना बल्ला तलवार की तरह भी घुमाया।
टेस्ट करियर में पहली बार रन आउट हुए रहाणे टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे अजिंक्य रहाणे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 112 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। पारी के 100वें ओवर की 5वीं गेंद पर जडेजा अपने अर्धशतक को पूरा करने के लिए दौड़े लेकिन रहाणे कुछ इंच से क्रीज तक नहीं पहुंच पाए। रहाणे ने 223 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके लगाए