गुटीय संघर्ष सामाजिक संघर्ष में बदला, जाट समाज ने ज्ञापन दिया-
Last Updated: जनवरी 3, 2021 " 03:10 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना| जिले के सैलाना में दो दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुए विवाद में आरोप है कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणि के विरोध में जाट समाज सैलाना ने थाना प्रांगण सैलाना में एसडीओपी एस आर सेंगर , थाना प्रभारी डी एस परमार की उपस्थिति में नायब तहसीलदार सैलाना को ज्ञापन सौंपा l
यह भी पढिए-
सैलाना:विवाद में बीच बचाव करने की रंजिश में किया हमला
आसपास से गांव से एकत्रित जाट समाजजनों ने दिलीप मार्ग स्थित कसारा धर्मशाला से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए पुलिस थाना प्रांगण में पहुंचे जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के हेतु ज्ञापन प्रेषित किया, जाट समाज की ओर से समाज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी एवं जाट समाज के एक युवक के विरुद्ध हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जाट तेजवीर सेना, जाट समाज सैलाना द्वारा दिए इस ज्ञापन में अध्यक्ष बलराम जाट , श्रीराम चौधरी, बद्री लाल चौधरी , सुखबीर सिहचौधरी, राहुल जाट, मुकेश जाट,सूरज जाट सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे l ज्ञापन देने आए समाज जनों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उस समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई जब प्रदर्शनकारी पुलिस अधीक्षक महोदय को ही ज्ञापन देने पर अड़ गए पश्चात समाज के वरिष्ठ जनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य हुई चर्चा में इस बात पर सहमति बनी कि दिए गए ज्ञापन में प्रशासन विषय की निष्पक्ष जांच कराएगा एवं संबंधी दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया ll पूर्व के विवाद को देखते हुए ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हुआ था|