नगरीय निकायों की मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

  
Last Updated:  जनवरी 4, 2021 " 06:57 अपराह्न"

फोटोयुक्त मतदाता-सूची का प्रकाशन 3 मार्च को 

भोपाल| सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिये एक जनवरी, 2021 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिये कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च, 2021 को होगा।

रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति 5 जनवरी तक की जायेगी। फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता-सूची का नगरीय निकायों के वार्ड एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 8 फरवरी, 2021 को होगा। दावा-आपत्ति केन्द्रों पर 15 फरवरी तक दावे-आपत्ति लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 20 फरवरी तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का नगरीय निकायों के वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 3 मार्च, 2021 को किया जायेगा।

 4,132 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *