भारत सरकार द्वारा लॉकडान 5.0 के साथ अनलॉक इंडिया प्लान

  
Last Updated:  मई 30, 2020 " 04:41 अपराह्न"

नई दिल्ली: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने लॉक डाउन 5.0 की घोषणा कर दी है। इसी के साथ आम जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए लॉक डाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलने की योजना का भी खुलासा कर दिया है।

चरण I: सार्वजनिक स्थानों और पूजा के सार्वजनिक स्थान; होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी। सरकार इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करेगी #UNLOCK1

चरण 2: स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक / प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान आदि, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद खोले जाएंगे #UNLOCK1

चरण 3: अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क आदि के लिए तिथियों का निर्धारण स्थिति के आकलन के आधार पर किया जाएगा #UNLOCK1

आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर पूरे देश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी: गृह मंत्रालय #UNLOCK1

कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा, केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी :MHA #UNLOCK1

MHA ने #COVID19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देश जारी किए हैं, जिसमें फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का अनिवार्य पालन शामिल है #UNLOCK1

एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए पास की जरूरत नहीं।

 3,111 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *