ट्रैक्टर रैली लेकर पहुंचे विधायक ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ दिया धरना-
Last Updated: जनवरी 17, 2021 " 04:43 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना| केंद्र की किसान विरोधी नीतियों एवं नए कृषि कानूनों के विरोध में क्षेत्रीय विधायक हर्ष विजय गहलोत के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे रैली के रूप में सैलाना एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे विधायक ने प्रशासन पर उपेक्षा काआरोप लगाकर धरना भी दिया |
विधायक गहलोत समर्थकों के साथ धरने पर
विधानसभा क्षेत्र के गांव हरसोला से रैली के लिए किसान एवं कार्यकर्ता गण एकत्रित हुए जहां से विधायक हर्ष विजय गहलोत पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गहलोत के नेतृत्व में ट्रैक्टर वाहन रैली शुरू हुई जो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई हाई स्कूल प्रांगण पहुंची जहां राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया जाने का पूर्व कार्यक्रम निर्धारित था l उक्त कार्यक्रम में उस समय बड़े ही असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई जब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर के स्थान पर तहसीलदार अनीता चकोटीया ज्ञापन लेने पहुंची, जिसको लेकर प्रदर्शनकारियों एवं स्थानीय अधिकारियों के मध्य जमकर बहस हुई ,एसडीएम सैलाना द्वारा ज्ञापन लेने नहीं आने से गुस्साए विधायक हर्ष विजय गहलोत ने अपने समर्थकों के साथ मुख्य मार्ग पर ही धरना दे दिया l विधायक गहलोत के रोड पर धरना देने के बाद एसडीएम ने स्वयं ही मौके पर पहुँच कर विधायक हर्ष विजय गहलोत से ज्ञापन लिया, जहां पर भी विधायक एवं एसडीएम के मध्य बहस हुई, विधायक ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करी जा रहीं हैं | एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर ने प्रशासनिक कार्यों की व्यस्तता के चलते ज्ञापन लेने हेतु तहसीलदार को अधिकृत किया जाना बताया| रैली में पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर नगर, परिषद उपाध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पार्षद मंगलेश कसेरा ,दिलीप डामोर, शांतिलाल पाटीदार, किशोर पाटीदार युवक कांग्रेस के हनी गहलोत पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार , रामप्रसाद चंदेल सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता गण ट्रैक्टर वाहनों पर सवार होकर टैक्टर रैली में उपस्थित थे|सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सैलाना,सरवन, बाजना पुलिस थानों के अधिकारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे|