मडला को मिली वन व्याख्यान केन्द्र एवं नवीन थाना भवन की सौगात , क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं-मंत्री श्री सिंह

  
Last Updated:  जनवरी 24, 2021 " 07:33 अपराह्न"

पन्ना| प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा मडला में राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य द्वार पर स्थापित वन व्याख्यान केन्द्र का लोकार्पण वैदिक रीति से पूजन करने के उपरांत नाम पट्टिका अनावरण कर किया। यह वन व्याख्यान केन्द्र 110 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। इस व्याख्यान केन्द्र में पर्यटकों के लिए कुछ समय बिताने की सुविधा के साथ वन एवं पर्यटन से जुडी जानकारियां देने के लिए म्यूजियम एवं पदर्शन की व्यवस्था है। मंत्री श्री सिंह ने व्याख्यान केन्द्र के अन्दर पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। पर्यटकों के बैठने, प्रशाधन एवं जानकारी देने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के प्रति संतोष जाहिर किया। 
    उन्होंने थाना परिसर मडला में पहुंचकर 94.10 लाख रूपये लागत से निर्मित होने वाले आधुनिक थाना भवन का भूमिपूजन वैदिक रीति के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कुदाली से खुदाई कर भवन की आधारशिला की ईंट स्थापित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए उन्हांेने कहा कि यह थाना छतरपुर एवं पन्ना जिले की सीमा पर होने के साथ राष्ट्रीय उद्यान होने के कारण पर्यटकों का आना जाना निरंतर होता है। इसलिए आधुनिक तकनीकी से लेस थाना होना यहां की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह थाना भवन निर्मित हो जाने के बाद आमजनता को सुविधा मिलने के साथ अपराधों में कमी आएगी। यह थाना भवन बहुत ही आकर्षक एवं सुविधाजनक बना है। लोगों को थाने में आकर अच्छा महसूस होगा। इस क्षेत्र की पेयजल एवं विद्युत की समस्या का निराकरण भी शीघ्र किया जाएगा। मडला ग्राम भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना में भी शामिल है। आगामी पेयजल की कोई समस्या नही रहेगी। क्षेत्र में पर्यटकों का आना जाना बढ रहा है। जिससे इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। जिससे यहां के लोगों को रोजगार के नये नये अवसर मुहैया होंगे। पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी द्वारा थाने के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। 
    जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव अपने उद्बोधन में कहा कि यह थाना बहुत ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इससे क्षेत्र के लोगों को न्याय मिलेगा। इसके अलावा पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, जिला सहकारी मुद्रण के अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र गर्ग, जनपद उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। 

 793 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *