Delhi Capitals vs Chennai Super Kings IPL: चेन्नई नौवीं बार lPL के फाइनल में
Last Updated: अक्टूबर 11, 2021 " 12:28 पूर्वाह्न"
खेल खबर। चेन्नई ने आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में दिल्ली को चार विकेट से हराकर नौवीं बार लीग के फाइनल में प्रवेश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। धोनी ने 6 गेंद पर 18 रन बनाए व चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। दिल्ली की तरफ से टॉम करन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।
चेन्नई ने आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में दिल्ली को चार विकेट से हराकर नौवीं बार लीग के फाइनल में प्रवेश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। धोनी ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथप्पा ने 63 रन की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, धोनी 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। उधर, दिल्ली की तरफ से टॉम करन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ (60), ऋषभ पंत (51*) और शिमरोन हेटमायर ने 37 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक दो विकेट झटके।