Ratlam: जनसुनवाई में 110 आवेदन पर हुई सुनवाई

  
Last Updated:  फ़रवरी 17, 2026 " 07:46 अपराह्न"

 रतलाम(स्पष्ट खबर)।कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 110 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

 जनसुनवाई में आवेदक हरिन्दरलाल पिता छेदीलाल निवासी दिलीप नगर ने आवेदन दिया कि विकंलांग होने के कारण चलने फिरने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आवागमन हेतु थ्री-व्हीलर (बाईसिकल गाड़ी) की आवश्यकताा है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया ।

 आवेदक जगदीश  पिता शंकरलाल निवासी जवाहर नगर ने आवेदन दिया है कि उनका निवासरत मकान स्वर्गवासी पिता के नाम पर है पिता के निधन के पश्चात् उक्त मकान का नामांतरण हेतु पूर्व में संबंधित विभाग में आवेदन दिया गया था परन्तु आज दिनांक तक उक्त मकान का नामांतरण नहीं हो पाया है । कार्यवाही हेतु ईई हाउसिंग को निर्देशित किया गया ।

आवेदक राजकुमार पिता बाबुलाल निवासी रविदास मोहल्ला जावरा ने प्रधानमंत्री एवं आवास योजना अन्तर्गत 2022 में नगर पालिका परिषद जावरा में आवेदन दिया गया था, परन्तु आज दिनांक तक आवेदक को योजना का लाभ नहीं मिला है। कार्यवाही हेतु पीओ डूडा को निर्देशित किया गया है।

 242 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *