सतत चलेंगे नगरों के विकास और सौन्दर्यीकरण के कार्य

  
Last Updated:  फ़रवरी 3, 2021 " 07:09 अपराह्न"

मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह 

भोपाल|मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्रालय में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में नगरों के विकास और सौन्दर्यीकरण के कार्य सतत रूप से चल रहे हैं। ये कार्य भविष्य में भी निरंतर चलेंगे। नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की निरंतर समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के नगरों के लिए सौन्दर्यीकरण और विकास, विशेष रूप से उद्यानों के विकास, शहरी परिवहन साधनों के विस्तार, पेयजल और सुचारू सीवेज प्रणाली की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सक्रिय रखा जाये और निरंतर समीक्षा भी हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्री श्री सिंह को नगरों में निर्माण और विकास कार्य कर रही एजेंसी से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने को भी कहा। इस अवसर पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने विभिन्न नगरों में संचालित कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे राज्य के विभिन्न नगरों में भ्रमण कर विकास के 5 वर्षीय प्रोजेक्ट के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। कुछ नगरों में पंचवर्षीय विकास योजनाओं के बेहतर प्लान बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हाल ही में घोषित केन्द्रीय बजट में जल जीवन मिशन के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है। मिशन के कार्यों से मध्यप्रदेश को अधिक से अधिक लाभ दिलवाने के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के नगरों में विकास के और क्या कार्य हो सकते हैं, इसका अध्ययन कर क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाये। नगरीय विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि वे स्वयं विभिन्न निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन कर रहे हैं।

 1,073 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *