Ratlam:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

  
Last Updated:  दिसम्बर 26, 2023 " 08:52 अपराह्न"

रतलाम। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सांसद गुमानसिंह डामोर की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में 26 दिसंबर को संपन्न हुई। बैठक में विधायक आलोट डॉ. चिंतामणि मालवीय, विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामर, विधायक सैलाना कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, राजेंद्र पाटीदार, गोविंद डामर, आशीष धाकड, कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, डीसीपी ट्रैफिक अनिल राय आदि उपस्थित थे।

बैठक में जिले में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा ब्लैक स्पॉट निवारण कार्रवाई के संबंध में बताया गया कि जिले में कुल 11 ब्लैक स्पॉट थे, लेबड-जावरा मार्ग पर 6 तथा जावरा-नयागांव मार्ग पर पांच थे। वर्ष 2022 की ब्लैक स्पॉट सूची में लेबड-जावरा मार्ग के ब्लैक स्पॉट, बाजेडा फाटा कंसेशनायर द्वारा किए गए उपायों के पश्चात ब्लैक स्पॉट सूची से बाहर निकल गया है। इस तरह अब लेबड-जावरा मार्ग पर 5 ब्लैक स्पॉट तथा जावरा-नयागांव मार्ग पर पांच ब्लैक स्पॉट है। लेबड-जावरा-नयागांव फोरलेन मार्ग के सभी ब्लैक स्पॉट पर रंबल स्ट्रिप बार, मार्किंग साइन बोर्ड, एमसीबी रिपेयर, ज़ेबरा क्रॉसिंग कैट, आई फिक्सिंग, सोलर ब्लिंकर इत्यादि सभी उपाय कर दिए गए हैं। सातरूंडा चौराहे पर सर्विस रोड का निर्माण भदवासा फंटा एवं हसन पालिया पर यातायात सुरक्षा हेतु मीडियम कट पर स्टोरेज लेन का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। परवलिया डेरा पर स्टोरेज लेने का निर्माण भी हो चुका है। सभी ब्लैक स्पॉट लगातार संधारित किए जा रहे हैं।

यातायात पुलिस द्वारा गुड सेमरिटन नेक आदमी योजना की जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल को यदि सही समय पर नेक व्यक्ति द्वारा उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाता है और उसकी उपचार से जान बच जाती है तो उसे व्यक्ति को मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती है एवं सम्मानित भी किया जाता है जिससे लोग प्रोत्साहित होकर सेवा के लिए आगे आएंगे। उक्त योजना के प्रचार प्रसार के लिए व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में रतलाम शहर में दो बत्ती तथा अन्य क्षेत्रों में की गई ई-चालान व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा गया कि आगामी दिनों जावरा में भी ई-चालानी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में रतलाम शहर में पार्किंग स्थल, सब्जी मार्केट स्थानांतरण, यातायात सिग्नल पर लेफ्ट टर्न कार्य पर भी चर्चा की गई।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 537 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *