खनिज विभाग इंसपेक्टर ने मौका पंचनामा बनाया, वसुली जाएगी 25 गुना अधिक रायल्टी

  
Last Updated:  फ़रवरी 9, 2021 " 10:27 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद| धामनोद से निकलने वाले एक्स्प्रेस वे निर्माण में लगने वाले मुरम मिट्टी के लिए ठेकेदारों ने किसानों से उनकी भूमि पर खदान बनाने के लिए मोलभाव कर भूमि से मुरम पत्थर उत्खनन परिवहन की परमिशन कराईं गई है लेकिन आरोप है कि जिन किसानों ने अपनी भूमि से मुरम पत्थर निकालने की सहमति नहीं दी उनकी भूमि से भी जबरन मुरम पत्थर निकाल कर किसानों की निजी भूमि को नुकसान पहुचाया गया वहीं एक्स्प्रेसवे निर्माण के नाम पर हो रहा उत्खनन परिवहन अवैध रूपसे अन्य जगहों पर भी ले जाया जा रहा शिकायत की जांच के लिए पहुंचे जिला खनिज इंस्पेक्टर ने बनाया मौका पंचनामा बना कर 25 गुना रायल्टी वसुली की बात कहीं|

रात के अंधेरे में डम्परों से प्रायवेट भूमि में चोरी छूपे मुरम पत्थर डाला जा रहा
यहाँ पर डाला जा रहा रात को मुरम

क्षेत्र में अवैध उत्खनन होने की शिकायत जांच के लिए मौके पर पहुचे खनिज इंस्पेक्टर देवेंद्र चिराड़ ने धामनोद बांध के पास स्थित किसान हरिओम पाटीदार, कृष्ण पाटीदार की भूमि के पास किये जा रहे उत्खनन से उक्त किसानों की भूमि को नुकसान पहुचाते हुए अनुमानित दो डम्पर मुरम पत्थर किसानों की बीना सहमति के निकाल लिया गया जिसकों लेकर मौके पर पहुचे खनिज इंस्पेक्टर श्री चिराड़ ने पटवारी रतनेश्वर खराडी , एवं एक्स्प्रेस वे निर्माण में लगी कंपनी के कर्मचारियों के अलावा किसानों की उपस्थिति में मौका पंचनामा बनाया जिसमें शिकायत कर्ता किसान की भूमि से दो डम्पर मुरम पत्थर निकाला गया जिसपर संबधित के खिलाफ 25 गुना रायल्टी वसुलने की बात खनिज इंस्पेक्टर देवेंद्र चिराड़ ने कहीं है|

एक्स्प्रेसवे निर्माण में मुरम पत्थर ले जाने के लिए परमिशन, लेकिन रात को अवैध रुपसे प्रायवेट जगहों पर मुरम पत्थर डाला जा रहा है-
दिन के उजाले में खदानों से मुरम पत्थर एक्स्प्रेस वे निर्माण में ले जाने वाले डम्पर रात के अंधेरे में प्रायवेट भूमि में मुरम पत्थर डाल रहे हैं सुचना पर हमारे द्वारा रात 2:30 बजे जब उक्त डम्परों को एक्स्प्रेस वे की ओर न जा कर सैलाना की ओर जाते हुए का पीछा किया तो
एक्स्प्रेस वे निर्माण के नाम पर उत्खनन कर परिवहन की परमिशन लेकर रात के अंधेरे में प्रायवेट मुरम बेंचकर मोटी कमाई की जा रहीं हैं
एक्स्प्रेस वे निर्माण में मुरम डालने वाले डम्पर रात के अंधेरे में धामनोद सगस बावजी मंदिर सैलाना रोड़ के पास निजी भूमि पर मुरम पत्थर डाला जा रहा है|
इस बारें में खनिज इंस्पेक्टर ने कहा है की एक्स्प्रेस वे निर्माण के अलावा कहीं भी मुरम पत्थर डाला जा रहा है तो वह अवैध है कार्रवाई की जाएगी|

 3,415 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *