Ratlam: योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

  
Last Updated:  फ़रवरी 15, 2026 " 03:32 अपराह्न"

Ratlam: 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Uttam Sharma रतलाम(स्पष्ट खबर)। महाशिवरात्रि पर्व बाबा महाकाल और जगत जननी मां पार्वती के पाणिग्रहण संस्कार के वर्षगांठ के अवसर पर 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सुबह 6:00 बजे गुरु नानक सिंधु भवन विरियाखेड़ी में हुआ दीप प्रज्वल मुख्य अतिथि नीरज पवैया न्यायाधीश एवं महापौर प्रहलाद पटेल, करनल हरमीत सिंह, श्रीमती भूमि का पवैया, राकेश मिश्रा, रत्नेश विजयवर्गी ने किया, श्री पवैया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन भगवान भोले शंकर महाकाल के विवाह का विशेष दिन है जिनकी कृपा मानव, दानव, प्रकृति एवं सभी पशु पक्षियों पर बनी रहती है मैं भी प्रतिदिन घर पर कई वर्षों से आस्था चैनल चालू करके योग प्राणायाम करता हूं किंतु आज के शिविर में जो मुझे ऊर्जा और आनंद प्राप्त हुआ है वह घर पर नहीं मिलता व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए योग प्राणायाम करना चाहिए एवं पर्यावरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि आज का समय सब जगह प्रदूषण व्याप्त है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में योग, स्वच्छता, एवं पर्यावरण पर अपना अनुभव एवं प्रत्येक व्यक्ति को अपने लिए शहर के लिए और देश के लिए जागरूक रहकर कार्य करना चाहिए स्वस्थ मन ही शांत रह कर अपना विकास कर सकता है मनचासीन प्रेम पुनिया युवा राज्य प्रभारी, डॉ. उत्तम शर्मा भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी, अपार उपाध्याय पतंजलि योग समिति प्रभारी, विशाल वर्मा युवा भारत जिला प्रभारी, राजेश धाकड़ किसान प्रभारी, नितेंद्र आचार्य सोशल मीडिया प्रभारी, राकेश सोनी जिला कार्यकारिणी सदस्य रहे , जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया योग सत्र प्रशिक्षण प्रेम पुनिया द्वारा योगिन जॉगिंग सूर्य नमस्कार के साथ प्रारंभ किया गया जो योग प्राणायाम, आसन, ध्यान के साथ समापन हुआ योग शिक्षक राजमल कुमावत, महिला संगठन प्रभारी सीमा वर्मा, निखिल शर्मा ने अपनी सेवाएं दी।

 403 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *