Ratlam:बोहरा कब्रस्तान पर वॉल पेंटिग कर दिया स्वच्छता का संदेश उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का हुआ सम्मान
Last Updated: सितम्बर 24, 2024 " 09:03 अपराह्न"
रतलाम । 17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार बोहरा कब्रस्तान की बॉउण्ड्रीवॉल पर वॉल पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक के अलावा मनोज झालानी, ललीत मूणत स्वच्छता चैम्पीयन, मुर्तजाजी व प्रतिभागियों ने स्वच्छता का संदेश देने वाली चित्रकारी कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थितों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा वार्डवार सफाई मित्रों का सम्मान व शासकीय योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। वॉल पेंटिग प्रतियोगिता में षासकीय उत्कृश्ट विद्यालय, जैन स्कूल, सांईश्री ऐकेडमी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों को आयोजन- 17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत आज 25 सितम्बर बुधवार को प्रातः 11 बजे नगर निगम कार्यालय, कुशाभाउ ठाकरे तरणताल व अलकापुरी कम्युनिटी हॉल पर बर्तन बैंक, झोला बैंक, कपड़ा बैंक, थ्रीआर सेन्टर का प्रचार प्रसार किया जायेगा, वार्डवार सफाई मित्रों का सम्मान व शासकीय योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रतलाम नगर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाये जाने हेतु स्वच्छता अभियान के तहत 24 सितम्बर मंगलवार को आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनावें।