सांसद डामोर ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

  
Last Updated:  मार्च 14, 2021 " 01:58 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| सांसद डामोर ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण ।। रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्रीमान गुमान सिंह जी डामोर आज दिनांक 14/ 03/ 2021 को सुबह 12,30बजे सैलाना पहुंचे, जहा अनुविभागीय अधिकारी कामिनी ठाकुर एसडीओपी पुलिस बीआर सोलंकी थाना प्रभारी शिवमंगल सिंग सेंगर मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ पूर्व विधायक संगीता चारेलपूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल पार्षद हेमंत कुमावत गौशाला समिति के पदाधिकारियों एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया । श्री डामोर ने गोधुलिया हनुमान मंदिर के सामने गौशाला में गोमाता की पूजा की जिसके बाद शासकीय एकलव्य मॉडल स्कूल में आडिटोरियम के भूमिपूजन(लागत रु 1करोड़ 9 लाख)किया, शबरी सस्थान के संचालक पूर्वमंडी अध्यक्ष डा विजय चारेल एम जनजाति विकास मंच द्वारा संस्थान प्रांगण में सांसद डामोर का स्वागत किया गया ।कालिका माता मंदिर मार्ग सि.सी. रोड लोकार्पण( लागत रु 63.74 लाख) वार्ड नं 6- बाईपास से पुलिया तक सी.सी. रोड व पुलिया का लोकार्पण।(लागत रु 38लाख), वार्ड नं 6-पुलिया से रंगबाड़ी मोहल्ला तक सी.सी. रोड लोकार्पण (लागत रु ८ लाख ) भरत चंदेल के मकान से राकेश कसेरा के मकान तक सी.सी. रोड का लोकार्पण (लागत रु 16.56), दिलीप मार्ग झील संरक्षण हनुमान सागर तालाब के सौंदर्यकरण कार्य का भूमिपूजन (लागत रु 165.86लाख) ) वार्ड नं 1नाला एवं सी. सी. रोड लोकार्पण किया।।लोकार्पण कार्यक्रम नप अध्यक्ष सहमति नमृता जितेंद्र सिंह राठौर ,सीएमओ जीएस गुहा, परिषद के पदाधिकारी कर्मचारी, भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

 2,752 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *