तहसीलदार ने मटन की दुकान पर मारा छापा

  
Last Updated:  मई 5, 2021 " 07:33 अपराह्न"

कसाई ने तीन बकरे काट कर फ्रीज मे गर्दन छिपाई
कोरोना कंटेनमेंट का बैनर हटा कर बेंच रहा था मटन

रतलाम / सैलाना। प्रशासन एक ओर जहां दिन रात एक कर कोरोना चैन तोड़ने मे लगा हुआ है। वही दूसरी ओर एक कसाई बकरे काट कर मटन बेंचने मे लगा हुआ था। तहसीलदार ने छापा मार कर मटन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा मे भिजवाया।

बुधवार सुबह एसडीएम कामिनी ठाकुर के निर्देश पर तहसीलदार अरूण चंद्रवंशी ने छापामार कारवाई कर बकरे की तीन गर्दन सहित अन्य मटन फ्रीज से जब्त कर टीआई शिवमंगल सिंह सेंगर , ए एस आई के एल दायमा सहित उपलब्ध पुलिस बल को सौंपी। प्रशासन को बुधवार सुबह को अपनी सूचना मिली थी कि रतलाम जिले के सैलाना तहसील की बोहरा बाखल में एक कसाई मटन बेच रहा है मौके पर तहसीलदार ने जब दुकान का निरीक्षण किया तो फ्रीज मे से बकरे की तीन गर्दन कटी हुई व अन्य मटन मिला। जिसे जब्त कर पुलिस अभिरक्षा मे भिजवाया। तहसीलदार ने मौके पर उपलब्ध जीवित १५ पशुओ को नगर परिषद द्वारा जब्त करने के निर्देश राजस्व निरीक्षक श्री मकवाना को दिये। खास बात यह है कि कसाई की दुकान पर कंटेनमेंट झोन बना हुआ था, दुकान के बाहर लगे बैनर को हटा कर निरंतर मटन बेंच रहा था। आरोपीगण अलताफ , इरफान और सूफियान पिता मोहम्मद आबिद कुरैशी के विरूद्ध आईपीसी की धारा १८८, २६९, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा ५१ क, महामारी अधिनियम की धारा ३/४ क, २५ आर्मस ऐक्ट मे प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी गण रमज़ान के महीने मे बकरे काट रहे थे।

 2,243 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *